दूसरी पत्नी के साथ मिल कर पति ने पीट-पीटकर पहली पत्नी को मार डाल

गोपालगंज : गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसड़ी गांव में पारिवारिक विवाद में पति ने अपने दूसरे पत्नी के साथ मिल कर पीट-पीट कर मार डाला. शव को घर के कमरे में छोड़कर पत्नी के साथ भाग निकला. इस घटना से गांव में दहशत का महौल व्याप्त हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि जमसड़ी […]

गोपालगंज : गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसड़ी गांव में पारिवारिक विवाद में पति ने अपने दूसरे पत्नी के साथ मिल कर पीट-पीट कर मार डाला. शव को घर के कमरे में छोड़कर पत्नी के साथ भाग निकला. इस घटना से गांव में दहशत का महौल व्याप्त हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि जमसड़ी गांव के स्व. मैनेजर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र केशव सिंह नशे की हालत में अपने एक पत्नी की पीट-पीटकर मार डाला. घटना गुरुवार की देर रात की है.

शुक्रवार को दिन के करीब 10 बजे तक मां मिंटू देवी घर से बाहर नहीं निकली. तो उसका 6 वर्षीय पुत्र प्रियांशु ने खून से लथ-पथ देख उसका होश उड़ गया. वह दौड़ कर लोगों को बताया कि मेरी मां को मार दिया. बच्चे के बार-बार कहने के बाद आस-पास के लोग जब घर में पहुंचे तो केशव सिंह की पत्नी मिंटू देवी जमीन पर पड़ी हुई थी.

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह, सहायक दारोगा विनोद कुमार यादव, गुलाम अहमद व पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को बरामद कर लिया. पुलिस ने जांच के दौरान वहां से एक चाकू और हत्या में शामिल एक हथौड़ा भी बरामद किया गया है. उधर, घटना की जानकारी जब मिंटू देवी के मायके वालों को हुई तो वे लोग केशव सिंह को भागने के दौरान पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में जुटी है. फरार दूसरी पत्नी पुतुल की तलाश में छापेमारी की जा रही.

केशव सिंह की पहली शादी कुचायकोट थाने के कोन्हवा गांव में मिंटू देवी के साथ हुई थी मिंटू देवी सीधे स्वभाव की महिला थी. आस-पास की महिलाओं का कहना था कि मिंटू देवी स्वभाव से ही सरल थी. 3 साल पूर्व केशव ने वृंदावन गांव में दूसरी शादी रचा ली. जिसके बाद दोनों पत्नियों के बीच पहली पत्नी को बराबर प्रताड़ित करते रहता था.

हत्या के चार दिन पहले उसका पति केशव सिंह विदेश से घर आया था. घर आने के बाद अपनी पत्नी के साथ बराबर मारपीट और गाली गलौज किया करता था. जिसे आस-पास के लोग परेशान थे. गुरुवार के दिन लोगों की माने तो केशव सिंह शराब के नशे में था और आस-पास के कई लोगों से उलझ चुका था. बाद में पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. इसके बाद आस-पास के लोगों ने पहुंच कर कर बीच-बचाव की तो मामला शांत हो गया. लेकिन देर रात पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >