भोजपुरवां में मां-बेटियों को घोंपा चाकू, दहशत में परिजन

गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवां गांव में जीवन यापन के लिए खर्चा का केस नहीं उठाने पर ससुराल वालों ने महिला और उसके तीन बच्चों को चाकू मारकर घायल कर दिया. घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के बाद पीड़ित परिजन दहशत में हैं. घायल महिला […]

गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के भोजपुरवां गांव में जीवन यापन के लिए खर्चा का केस नहीं उठाने पर ससुराल वालों ने महिला और उसके तीन बच्चों को चाकू मारकर घायल कर दिया. घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के बाद पीड़ित परिजन दहशत में हैं. घायल महिला म. असलम की पत्नी हाजरा खाजुन ने बताया कि पति विदेश में है.

शादी के बाद खोरम का केस किया गया था. केस उठाने के लिए ससुराल के लोगों ने मारपीट की. इस दौरान चाकू से हमला कर हाजरा खातून, उनकी पुत्री शाहिन परवीन, नासरी परवीन व पुत्र जुनैद सिद्विकी को घायल कर दिया गया. सदर अस्पताल में भर्ती महिला ने अपने बच्चों के भी जान पर खतरा बताया है. महिला ने पुलिस से मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >