ट्रेन की बोगी चेकिंग में 118 बोतल शराब बरामद, दो यात्री गिरफ्तार

थावे. आरपीएफ ने बोगी चेकिंग के दौरान शराब के साथ दो यात्रियों को गिरफ्तार कर रेल थाना थावे को सुपुर्द कर दिया है.

थावे. आरपीएफ ने बोगी चेकिंग के दौरान शराब के साथ दो यात्रियों को गिरफ्तार कर रेल थाना थावे को सुपुर्द कर दिया है. आरपीएफ निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी की ओर से आने वाली ट्रेनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. सोमवार को गठित टीम द्वारा सवारी गाड़ी संख्या 55108 कप्तानगंज-थावे पैसेंजर में जलालपुर और सासामुसा के बीच चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान दो यात्रियों के पास से एक बोरा बरामद हुआ. तलाशी में बोरे से 118 बोतल व्हिस्की बरामद की गयी. मौके पर ही दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया. गिरफ्तार यात्रियों की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी राजा और सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी शंभू प्रसाद के रूप में हुई है. आरपीएफ ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को रेल पुलिस के हवाले कर दिया. रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया. बोगी चेकिंग में अजय कुमार राय, धर्मेंद्र यादव, इंद्रजीत यादव और जनार्दन गौड़ आदि आरपीएफ टीम मौजूद रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >