शादी के दो दिन बाद युवक पर जानलेवा हमला

डॉक्टरों ने स्थिति बतायी चिंताजनक, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती रात में घर के बाहर सोने के दौरान वारदात को दिया गया अंजाम गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के सेमराही गांव में शादी के बाद घर लौटे दूल्हे की बुधवार की रात धारदार हथियार से हत्या करने की कोशिश की गयी. गुरुवार की सुबह परिजनों ने […]

डॉक्टरों ने स्थिति बतायी चिंताजनक, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

रात में घर के बाहर सोने के दौरान वारदात को दिया गया अंजाम
गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के सेमराही गांव में शादी के बाद घर लौटे दूल्हे की बुधवार की रात धारदार हथियार से हत्या करने की कोशिश की गयी. गुरुवार की सुबह परिजनों ने बेहोशी की हालत में युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अगले 24 घंटे तक हालत चिंताजनक होने की बात बतायी है. परिजनों ने बताया कि इनर यादव का 25 वर्षीय पुत्र अच्छेलाल यादव गर्मी के कारण अपने घर के बाहर बैलगाड़ी पर सो रहा था. देर रात में पहुंचे अपराधियों ने धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या करने की कोशिश की. घटना के बाद बेहोश अच्छेलाल यादव को मरा समझ कर अपराधी भाग निकले.
उधर, सुबह करीब चार बजे परिजनों ने बेहोशी की हालत में देख अच्छेलाल को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया. अच्छेलाल के परिजनों ने कहा कि रात में सोने के दौरान घटना हुई है. आसपास के लोगों ने घटना के बारे में किसी तरह की जानकारी होने से इन्कार किया है. वहीं, पुलिस ने घायल युवक के होश में आने के बाद पूछताछ कर कार्रवाई करने की बात कही है.
25 जून को शादी कर लौटा था घर
परिजनों ने बताया कि युवक 25 जून को ही शादी कर अपने घर लौटा था. शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल नहीं आयी है. परिजनों के मुताबिक अच्छेलाल शादी के बाद से ही टेंशन में दिख रहा था. हालांकि युवक के होश में आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है.
गांव में तरह-तरह की हो रही चर्चा
घटना को लेकर गुरुवार को सेमराही गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं. कोई पुरानी रंजिश तो कोई प्रेम प्रसंग का मामला बता रहा था. हालांकि पुलिस ने किसी तरह के आवेदन परिजनों की ओर से मिलने से इन्कार किया है. वहीं, परिजन पूरे दिन इलाज कराने में जुटे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >