नदी में डूबने से स्कूली किशोर की मौत

मृत छात्र का शव नहीं हुआ बरामद परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल थावे : प्रखंड की वृंदावन पंचायत के मलाही टोला गांव में नदी में डूबने से एक स्कूली छात्र की मौत हो गयी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका शव बरामद नहीं हो सका. बताया गया कि जितेंद्र यादव के दो पुत्र गोविंद […]

मृत छात्र का शव नहीं हुआ बरामद

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
थावे : प्रखंड की वृंदावन पंचायत के मलाही टोला गांव में नदी में डूबने से एक स्कूली छात्र की मौत हो गयी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका शव बरामद नहीं हो सका. बताया गया कि जितेंद्र यादव के दो पुत्र गोविंद कुमार व पीयुष कुमार शुक्रवार को मवेशियों का चारा नदी के पानी से धो रहे थे.
इसी दौरान पैर फिसलने से छह वर्षीय पीयूष कुमार का पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गया. इसकी सूचना बड़े भाई गोविंद ने घर आकर परिजनों को दी. सूचना पाकर ग्रामीण नदी की और दौड़ पड़े, लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी शव बरामद नहीं हो सका. मृतक किशोर नवसृजित प्राथमिक विद्यालय वृंदावन मलाही टोला में वर्ग चार का छात्र था. वहीं, मृतक के पिता विदेश में काम करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >