छह प्रखंडों में बिजली आपूर्ति बंद

सतर्कता. खतरे को देखते हुए बिजली कंपनी ने जारी किया फरमान बाढ़ के कारण संभावित खतरे को देखते हुए विद्युत विभाग ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी है. इससे छह प्रखंडों के डेढ़ सौ से अधिक गांवों में पानी रहने तक आपूर्ति बंद रहेगी. गोपालगंज : बाढ़ की आफत बिजली पर भी […]

सतर्कता. खतरे को देखते हुए बिजली कंपनी ने जारी किया फरमान

बाढ़ के कारण संभावित खतरे को देखते हुए विद्युत विभाग ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी है. इससे छह प्रखंडों के डेढ़ सौ से अधिक गांवों में पानी रहने तक आपूर्ति बंद रहेगी.
गोपालगंज : बाढ़ की आफत बिजली पर भी पड़ी है. गांवों में बाढ़ का पानी फैलने के बाद संभावित खतरे को देखते हुए बिजली कंपनी ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में आपूर्ति बंद करने का फरमान जारी करते हुए आपूर्ति ठप कर दी है. गुरुवार की सुबह पांच बजे से छह प्रखंडों में आपूर्ति पूरी तरह से ठप है. बिजली विभाग ने जो निर्देश जारी किया है उसके अनुसार गोपालगंज सदर प्रखंड की बरइपट्टी पंचायत के सात गांव, रामपुर टेंगराही पंचायत के छह गांव, सिहोरवा पंचायत के दो गांव, सिधवलिया सेक्शन में अमरपुर, सलेमपुर पंचायत, बैकुंठपुर के प्यारेपुर, चिउटहा, बंधौली बनौरा, कुचायकोट के कालामटिहनिया, दुर्ग मटहिनिया,
सिपाया, फैजुल्लाहपुर में आपूर्ति बंद कर दी गयी है. हालांकि बरौली शहर और नवादा क्षेत्रों को छोड़ कर अन्य क्षेत्र सहित पूरा पूर्वांचल आपूर्ति ठप है. उन गांवों में भी बिजली नहीं दी जा रही है जहां बाढ़ नहीं है. बिजली कंपनी का कहना है कि संभावित खतरों से बचने के लिए आपूर्ति ठप की गयी है.
मोबाइल चार्ज करना भी हुआ मुश्किल : बाढ़ग्रस्त गांवों में आवागमन बाधित होने से संपर्क भंग है. इधर, बिजली आपूर्ति बंद कर देने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. मोबाइल द्वारा लोग संपर्क स्थापित कर अपनी स्थिति जहां बता पाते थे, वहीं अब मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल हो गया है. कई क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां बाढ़ का प्रभाव नहीं है और विद्युत आपूर्ति की जा सकती है. वह इलाका भी अब अंधेरे में रहेगा. आपूर्ति बाधित होने से जिले की 10 लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई है.
क्या कहता है विभाग
बाढ़ के कारण संभावित खतरे को देखते हुए आपूर्ति बाधित की गयी है जो आवश्यक है. पानी घटते ही अथवा खतरा टलते ही आपूर्ति सुचारु कर दी जायेगी. वैसे क्षेत्र जहां बाढ़ का खतरा नहीं है, वहां आपूर्ति जारी रहेगी.
सौरभ कुमार, कार्यपालक अभियंता, बिजली कंपनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >