गोपालगंज-बेतिया को जोड़ने वाले गंडक नदी पर बने पुल के स्पाइनल में दरार, भारी वाहनों के परिचालन पर रोक

Gopalganj News : बिहार में पुल गिरना या पुल में दरार आना कोई बड़ी बात नहीं है. अभी ताजा मामला गोपालगंज से बेतिया को जोड़ने वाले गंडक नदी पर बने पुल में भी दरार आ गई है. हालांकि इस पुल के एप्रोच पथ में भी दरार आयी थी.

Gopalganj News : (संजय कुमार अभय) गोपालगंज से बेतिया को जोड़ने वाले गंडक नदी पर बने पुल के स्पाइन जॉइंट में दरार आ गई है. स्थिति को गंभीर देखते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है, जबकि छोटे और हल्के वाहनों का परिचालन फिलहाल जारी है.

दरार की सूचना पर डीएम पहुंचे, जायजा लिया

पुल में दरार की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा, एसडीपीओ अनिल कुमार, सीओ रजत बरनवाल, कुचायकोट के सीओ मणी भूषण कुमार सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया. जांच के बाद अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी. इसके चलते बस, ट्रक और अन्य भारी वाहनों का परिचालन रोक दिया गया है.

दरार की जानकारी तकनीकी विशेषज्ञों को दी गयी.

डीएम ने बताया कि पुल के जॉइंट स्पैन में समस्या सामने आई है, जो गंभीर खतरा पैदा कर सकती है. उन्होंने इसकी जानकारी आईआईटी पटना और तकनीकी विशेषज्ञों को भी दी है, ताकि विस्तृत जांच कर रिपोर्ट तैयार की जा सके. अब विशेषज्ञों की टीम पुल की स्थिति का आकलन करेगी और मजबूती तथा मरम्मत को लेकर आवश्यक सुझाव देगी. उसके बाद ही भारी वाहनों के परिचालन को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा.

गोपालगंज से सीधे बेतिया की दूरी 120 किमी कम हुआ

इस महासेतु की लंबाई लगभग 1920 मीटर (1.92 किमी) है. इस पुल निर्माण में करीब 330 करोड़ रुपये की लागत लगी है. इस पुल के निर्माण से गोपालगंज और बेतिया के बीच सीधा संपर्क स्थापित हुआ और दूरी लगभग 120 किलोमीटर तक कम हो गई.

एप्रोच रोड में भी आया था दरार

साल 2020 में बाढ़ और नदी के दबाव के कारण इसके पहुंच पथ में दरार आ गई थी, लेकिन बाद में इसे मरम्मत करके सुचारू कर दिया गया. इसके संपर्क मार्गों को बेहतर बनाने के लिए 2023 और 2024 में भी नये सड़क निर्माण कार्य किए गये थे.

Also Read : Siwan News : एसपी ने किया थाने का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए कड़े निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >