बिहार में बेखौफ अपराधी: हाजीपुर में ज्वेलरी दुकान से 25 लाख के गहने लूटकर चार बदमाश फरार, जांच में जुटी पुलिस

Gold Jewellery Robbery: वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र में चार हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी से पिस्टल की नोक पर करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए. एफएसएल टीम ने जांच शुरू की, पुलिस छापेमारी में जुटी है.

Gold Jewellery Robbery: (विनय पटेल) वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को पिस्टल की नोक पर बंधक बनाकर करीब 25 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है.

घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग रामपुर गांव निवासी स्वर्ण व्यवसायी राजकिशोर कुमार सोमवार रात करीब नौ बजे लालगंज बाजार स्थित अपनी ज्वेलरी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे. जैसे ही वह जारंग गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास पहुंचे, झाड़ियों में पहले से घात लगाए बैठे चार हथियारबंद बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली.

पिस्टल तानकर लूटे सोने-चांदी के आभूषण

पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि अपराधियों ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी और बाइक की चाबी निकालकर डिक्की खोल दी. बदमाश डिक्की में रखा करीब 200 ग्राम सोने के आभूषण, डेढ़ किलोग्राम चांदी के पायल सहित अन्य जेवरात से भरा बैग लूट ले गए. इसके अलावा जेब में रखे कुछ आभूषण भी छीन लिए.

दो बाइक से फरार हुए बदमाश

लूटपाट के बाद अपराधियों ने व्यवसायी को पीछे मुड़कर नहीं देखने की धमकी दी और दो बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी.

एफएसएल टीम ने की जांच, पुलिस की छापेमारी जारी

सूचना मिलते ही बेलसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मंगलवार को एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए.

प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस वैज्ञानिक और मानवीय सूचना के आधार पर अपराधियों की पहचान कर रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा कल: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले आठ वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी मीडिया से की, जहां बिहार की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों के इंटरव्यू किए. वर्तमान मुख्यमंत्री के उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनका इंटरव्यू करने के साथ-साथ उन्होंने कई मंत्रियों के इंटरव्यू और फील्ड रिपोर्टिंग भी की है.

ज्ञान की धरती नालंदा के रहने वाले विवेक रंजन पाण्डेय वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. खबर प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है. बिहार की राजनीति, शिक्षा और छात्र मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा प्रशासन, अपराध, रोजगार, मौसम और स्थानीय मुद्दों पर भी वह लगातार खबरें तैयार करते हैं.

विवेक रंजन पाण्डेय SEO फ्रेंडली डिजिटल खबरें लिखने में भी दक्ष हैं. वह डिजिटल प्लेटफॉर्म की जरूरतों के अनुसार खबरों को तैयार करते हैं और सटीक हेडलाइन, जरूरी कीवर्ड, तथ्यपरक जानकारी तथा पाठकों की रुचि का विशेष ध्यान रखते हैं.

उन्होंने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >