गोलीकांड का घायल युवक गिरफ्तार

गोलीकांड का घायल युवक गिरफ्तार

प्रतिनिधि, इमामगंज सलैया थाना क्षेत्र के सरदामा गांव में प्रेम-प्रसंग को लेकर हुई गोलीबारी में घायल 25 वर्षीय उपेंद्र यादव को इलाज के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद में उपेंद्र यादव के जांघ में गोली लगी थी. इसी मामले में गांव की एक युवती के परिजनों ने उपेंद्र यादव के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने समेत अन्य आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. युवती का बयान न्यायालय में दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उपेंद्र यादव को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि उपेंद्र यादव के खिलाफ झारखंड के कई थानों में भी आपराधिक मामले दर्ज है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. गौरतलब है कि युवती से एकतरफा प्रेम-प्रसंग को लेकर उपेंद्र यादव की ओर से कथित रूप से धमकी भरे पत्र देने और डराने के उद्देश्य से नकली पिस्टल रखने की घटना सामने आयी थी. इसके दो दिन बाद हुई गोलीबारी में वह स्वयं घायल हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >