विश्व दुग्ध दिवस : महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, पोषण सुरक्षा व किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया

Gaya Ji News :कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दुग्ध उत्पादन न केवल पोषण का महत्वपूर्ण स्रोत है, बल्कि लाखों ग्रामीण परिवारों की आजीविका का प्रमुख आधार भी है.

Gaya Ji News (नीरज कुमार की रिपोर्ट) :
मगध दुग्ध संघ के सभागार में रविवार को विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक, विभिन्न शाखाओं के प्रधान, पशुपालक किसान, दुग्ध सहकारी समितियों के सचिव, वितरक तथा अन्य अतिथि उपस्थित रहे.

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई. इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्व दुग्ध दिवस की थीम पर अपने विचार रखते हुए महिला सशक्तीकरण, मानव स्वास्थ्य, पोषण सुरक्षा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था तथा किसानों की आय बढ़ाने में दुग्ध क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला.

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया

वक्ताओं ने कहा कि दुग्ध उत्पादन न केवल पोषण का महत्वपूर्ण स्रोत है, बल्कि लाखों ग्रामीण परिवारों की आजीविका का प्रमुख आधार भी है. कार्यक्रम के दौरान दुग्ध उत्पादन, गुणवत्ता सुधार, दुग्ध संग्रहण एवं सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित पशुपालकों, दुग्ध सहकारी समितियों तथा अन्य हितधारकों को प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया.

Also Read: अब बारिश में भी बिना भीगे सफर कर सकेंगे यात्री, गयाजी एयरपोर्ट पर बन रही अत्याधुनिक कैनोपी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >