गुरारू में महिला का शव बरामद, पहचान करने में जुटी पुलिस

थाना क्षेत्र के मुगंवा स्थान पर शुक्रवार की दोपहर एक महिला का शव बरामद हुआ. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी.

गुरारू. थाना क्षेत्र के मुगंवा स्थान पर शुक्रवार की दोपहर एक महिला का शव बरामद हुआ. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. इस घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गया मेडिकल भेजा. यह घटना बंदौल व आजादबिगहा गांव के बीच की है. मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बतायी जा रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष चाहत कुमार ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गया मेडिकल भेजा गया है. मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है. पहचान का प्रयास किया जा रहा है. मृतक के पास सिर्फ चप्पल मिली है. उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि स्थानीय ग्रामीणों ने मृत महिला को सुबह में घटनास्थल के समीप जिंदा देखा था. जहर खाकर महिला द्वारा आत्महत्या करने की आशंका जतायी जा रही है. अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >