दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या

बरई गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस

ओझा-गुनी का बहाना बनाकर महिला को बुलाया था आरोपित

बरई गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस

बेटी के साथ गयी सास पर आरोपित ने किया हमला

प्रतिनिधि,

कोंच.

आंती थाना क्षेत्र के बरई गांव में एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया है. फॉरेंसिक की टीम जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची और सैंपल जुटाकर अपने साथ ले गयी. मृतका बरई गांव निवासी उदय मिश्र की पत्नी 45 वर्षीया मीना देवी है. महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में झाड़ी से बरामद हुआ है. इससे दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करने की आशंका जतायी जा रही है. इधर, मृत महिला के परिजनों का आरोप है कि गांव के संजय चौधरी ने पूजा-पाठ और ओझा-गुनी का बहाना बनाकर अपने घर पर महिला को गुरुवार की रात में बुलाया था. वहां नशे में धुत आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद महिला को अपने घर से 200 मीटर दूर खेत में ले जाकर हत्या कर दी़ उसने महिला के चेहरे को पथर से कुचल दिया. इस घटना के बाद रात में ही आरोपित ने मृतका की 25 वर्षीय बेटी को भी अपने घर बुलाया. मृतका की बेटी के पीछे-पीछे सास भी वहां गयी. वहां आरोपित ने सास पर हमला कर दिया. उनके सिर में चोट आयी है. इसी दौरान बेटी की नजर झाड़ी में पड़े मां के शव पर गयी. यह देख बेटी बेटी ने शोर मचाना शुरू गर दिया, तो लोग जुटने लगे. लोगों को जुटते देख आरोपित संजय चौधरी भाग निकला.

क्या कहते हैं पुलिस अफसर

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुशांत कुमार चंचल व थानेदार रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया जी भेज दिया. इस घटना के बाद फॉरेंसिंक की टीम बरई गांव घटनास्थल पहुंची और वहां सैंपल इकट्ठा कर अपने साथ ले गयी. डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का सच सामने आयेगा. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >