बाइक से गिरकर घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

गुरुआ थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव के नंदकिशोर शर्मा की 48 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी सोमवार को चेरकी बाजार के निकट बाइक से गिरकर घायल हो गयी थी.

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव के नंदकिशोर शर्मा की 48 वर्षीय पत्नी सोनिया देवी सोमवार को चेरकी बाजार के निकट बाइक से गिरकर घायल हो गयी थी, जिसे मगध मेडिकल में इलाज होने के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था. वहां इलाज के दौरान मंगलवार को सोनिया देवी की मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों पर दुख का पहाड़ टूट गया. यह जानकारी देते हुए बेलौटी गांव के चिकित्सक डॉ राजेंद्र शर्मा ने बताया कि नंदकिशोर शर्मा बाइक से अपनी बेटी का इलाज करवाकर बोधगया से अपने गांव बेलौटी लौट रहे थे, तभी चेरकी के निकट अचानक अनियंत्रित होकर उनकी पत्नी बाइक से गिरकर घायल हो गयी थीं. नंदकिशोर शर्मा परिवार की जीविका चलाने के लिए दिल्ली रहते थे. उनकी पत्नी घर पर रहकर परिवार संचालन करती थीं. लेकिन इस घटना से पूरा परिवार के दिल को झकझोर दिया है. बेलैटी गांव में मातम का माहौल है. इस घटना पर स्थानीय मुखिया अनिल सिंह ने गहरा शोक जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kanchan kr sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >