सर्वोदय नगर में महिला के साथ मारपीट, प्राथमिक दर्ज

थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में शराबियों के द्वारा महिला के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट की घटना हुई है. इसको लेकर पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

परैया. थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में शराबियों के द्वारा महिला के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट की घटना हुई है. इसको लेकर पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. घटना को लेकर पीड़ित रंजू देवी ने बताया है कि उसके गांव के नरेश चौधरी द्वारा भूंजा, अंडा बगैरह के साथ देशी शराब बेचने का काम किया जाता है. इसको लेकर प्रतिदिन गांव व आसपास के शराबी वहां पहुंचते हैं. इनके द्वारा महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की जाती है. समस्या को लेकर महिला के द्वारा ग्रामीणों के बीच यह मुद्दा उठाया गया. इससे चिढ़कर शराबियों ने गांव में आकर महिला से गाली-गलौज की. इस बीच समझाने और ग्रामीणों के साथ जमकर मारपीट की गयी. इसके बाद मामला थाना पहुंचा है. महिला के अनुसार घटना में संलिप्त सभी युवक अमौखर टोला चेथरियापुर के रहने वाले हैं. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि महिला का आवेदन प्राप्त हुआ है. इसकी पुलिस अधिकारी द्वारा जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात ख��र समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >