पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

गुजरात पुलिस ने पत्नी समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

गुजरात पुलिस ने पत्नी समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार गला काट कर मौत के घाट उतारा, बच्चों ने लोगों को दी सूचना शेरघाटी के लछनैति गांव में मचा कोहराम प्रतिनिधि, शेरघाटी. शेरघाटी थाना क्षेत्र के लछनैति गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां पत्नी ने कथित प्रेमी संग मिलकर अपने ही पति की गला रेतकर हत्या कर दी. अरुण साव पिछले आठ वर्षों से गुजरात में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था. मंगलवार की रात यह जघन्य अपराध घटित हुई. परिजनों ने बताया कि एक माह पूर्व अरुण की पत्नी बच्चों के साथ गुजरात गयी थी. वहां वह एक होटल में काम करने लगी. इसी दौरान होटल संचालक से अवैध संबंध बन गया. जब अरुण को इसकी जानकारी हुई, तो उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की. मगर, यह संबंध खत्म नहीं हुआ. नतीजतन, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर अरुण की हत्या की साजिश रच डाली. इस घटना की रात अरुण की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गयी. इस दर्दनाक घटना की सूचना बच्चों ने स्थानीय लोगों को दी. तत्काल गुजरात पुलिस हरकत में आयी और पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बुधवार को जब अरुण का शव गांव पहुंचा, तो पूरे गांव में कोहराम मच गया. बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. ग्रामीणों ने श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शिरकत की और इस नृशंस हत्या की कड़ी निंदा की. ग्रामीणों का कहना है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए, ताकि समाज में ऐसा अपराध दोहराया न जा सके. उन्होंने मांग की कि आरोपित को फांसी दी जाये. यह घटना सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि समाज के लिए चेतावनी है कि पारिवारिक मूल्यों में गिरावट कितनी खतरनाक साबित हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >