आंधी से गिरी पानी की टंकी, हुई क्षतिग्रस्त

तेज गति से आयी आंधी-पानी ने पूरे प्रखंड में अफरातफरी मचा दी. जगह-जगह खपरैल तथा करकट के बने छत तितर-बितर हो दिये.

डोभी. तेज गति से आयी आंधी-पानी ने पूरे प्रखंड में अफरातफरी मचा दी. जगह-जगह खपरैल तथा करकट के बने छत तितर-बितर हो दिये. एक विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़ गया और पास के मोती पासवान और नरेश मांझी के घर पर गिर गया. इससे दोनों का मकान क्षतिग्रस्त हो गया. मुखिया ईश्वर चौधरी ने कहा कि दोनों परिवार मजदूरी करता है. इस आंधी से इसके घर का भरी नुकसान हुआ है. इससे किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ. इधर, करकट का छत भी उड़ गया तथा खरांटी पंचायत के रहमान बिगहा गांव वार्ड नंबर दो में नल जल का बना टंकी आंधी में नीचे गिर गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >