करोड़ों की योजना हुई पूरी, फिर भी लोगों को पहुंचाया जा रहा टैंकर से पानी

गया कार्यालय से जितेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट

गया जी.

शहर में लोगों के घरों तक निर्बाध रूप से जलापूर्ति के लिए सरकार की ओर से करोड़ों रुपये की योजना पूरी की गयी. इसमें गंगाजल के साथ हर घर नल जल योजना के तहत काम किया गया. हालांकि, दो वर्ष से बुडको की ओर से हल्ला किया जा रहा है कि उनका शहर में जलापूर्ति पहुंचाने का काम पूरा हो गया है. हर जगह जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाया गया है. हाल के बैठक में 70 से अधिक मुहल्लों में पाइपलाइन नहीं बिछाने की बात सामने आयी है. इस पर निगम की ओर से साफ तौर पर कह दिया गया कि जब तक पूरी जगह पाइपलाइन बिछाकर पानी नहीं पहुंचाया जाता है, तो तब तक इस योजना को निगम हैंडओवर नहीं लेगी. हाल के दिनों में शहर में एक दर्जन से अधिक मुहल्लों में लोगों को टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है. कई जगहों पर बोरिंग फेल होने की भी शिकायत सामने आयी है. मेयर डॉ वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने कहा कि बुडको के एजेंसी ने यहां के स्थानीय ठेकेदार को पेटी पर काम देकर सिर्फ पैसों का बंदरबांट किया गया है. करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Panchdev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >