गया जी : वागेश्वरी गुमटी आरओबी निर्माण तेज, रेलवे ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का दिया नोटिस

वागेश्वरी गुमटी पर प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य अब तेजी से आगे बढ़ेगा। रेलवे ने दुकानदारों को 23 जुलाई तक अतिक्रमण हटाने का अंतिम नोटिस जारी किया है।

वागेश्वरी गुमटी पर प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य अब तेज गति से आगे बढ़ेगा. रेलवे ने निर्माण स्थल के दोनों ओर स्थित दुकानदारों और मकान मालिकों को 23 जुलाई तक अपने-अपने सामान, अस्थायी एवं स्थायी निर्माण को स्वयं हटाने का अंतिम नोटिस जारी किया है.

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि 24 जुलाई 2026 से जेसीबी और अन्य भारी मशीनों के माध्यम से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, इसलिए संबंधित स्थल को पूरी तरह खाली रखना आवश्यक है.

नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी: रेलवे

रेलवे की ओर से लोगों से समय रहते अतिक्रमण और सामान स्वयं हटाने की अपील की गई है, ताकि निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना या संपत्ति के नुकसान की स्थिति उत्पन्न न हो.

नोटिस में साफ कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद यदि दुकानें या अन्य अवरोध नहीं हटाए गए, तो निर्माण कार्य की आवश्यकता के अनुसार प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी. ऐसी स्थिति में होने वाले किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी.

निशान लगाने की प्रक्रिया पूरी, यातायात को मिलेगी बड़ी राहत

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन और रेलवे संयुक्त रूप से आरओबी परियोजना की तैयारियों में जुटे हैं. प्रभावित भवनों की मापी, भूमि अधिग्रहण और दीवारों पर निशान लगाने की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है.

अब नोटिस जारी होने के बाद यह तय माना जा रहा है कि वागेश्वरी गुमटी आरओबी निर्माण कार्य में काफी तेजी आएगी, जिससे आने वाले समय में रेल और सड़क यातायात की गंभीर समस्या से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

Also Read : आरा : 25 जुलाई से चातुर्मास शुरू, योगनिद्रा में जाएंगे भगवान विष्णु; जानें गुरु पूर्णिमा, सावन और सोमवारी की तारीखें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >