गया जी: गुरुआ में इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए ग्रामीणों ने की विशेष पूजा, अच्छी बारिश और फसल की कामना

गुरुआ प्रखंड में अच्छी बारिश और बेहतर फसल की कामना को लेकर ग्रामीणों ने देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। किसानों ने इंद्र देव से प्रार्थना की।

Gaya Ji Rain Puja : गया जी जिले के गुरुआ प्रखंड क्षेत्र में अच्छी बारिश और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने इंद्र भगवान को प्रसन्न करने के लिए देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की. इस दौरान सभी ने देवी मां की आराधना कर क्षेत्र में पर्याप्त बारिश होने और किसानों की फसल अच्छी होने की कामना की.

श्रद्धा और भक्तिभाव से की गई प्रार्थना

पूजा-अर्चना के दौरान ग्रामीणों ने पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ देवी मां से प्रार्थना की. सूखे की स्थिति से निपटने और भगवान इंद्र को मनाने के लिए यह विशेष आयोजन किया गया. पूजा के बाद सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और क्षेत्र में अच्छी बारिश के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की.

खेती के लिए बारिश की सख्त जरूरत

ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में खेती पूरी तरह से बारिश पर ही निर्भर है. समय पर पर्याप्त बारिश होने से किसानों को धान की रोपनी में काफी सुविधा होगी और फसल की पैदावार भी बेहतर होगी. वहीं, बारिश की कमी के कारण वर्तमान में किसानों के बीच गहरी चिंता का माहौल बना हुआ है.

पूजा में शामिल हुए कई स्थानीय लोग

इस विशेष पूजा अनुष्ठान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. मौके पर मुख्य रूप से संतोष पांडे, डॉ. संजय कुमार, सुरेश सिंह, मिथिलेश कुमार, प्रफुल कुमार सोनू, स्वास्तिक कुमार, अरविंद कुमार, विनोद कुमार विंदा, अर्जुन चौहान और सिपाही जी समेत कई अन्य गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे.

Also Read : गया जी पहुंचा झारखंड पुलिस के जवान विक्की कुमार का पार्थिव शव, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Sakshi Kumari

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >