करेंट की चपेट में आने से ग्रामीण व मवेशी हुए घायल

परैया खुर्द पंचायत के इगुनी टोला महाराजगंज में बिजली के जर्जर तार के कारण ग्रामीणों के जीवन पर संकट मंडरा रहा है.

परैया. परैया खुर्द पंचायत के इगुनी टोला महाराजगंज में बिजली के जर्जर तार के कारण ग्रामीणों के जीवन पर संकट मंडरा रहा है. जर्जर एलटी तार के गिरने के कारण सोमवार को रामजी यादव की पुत्री नेहा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी. जिसे ग्रामीणों ने आनन फानन में मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया. उसका इलाज जारी है. जर्जर तार के लगातार दूसरे दिन टूटने से मंगलवार दोपहर भी दो ग्रामीण व एक मवेशी उसके चपेट में आ गये. घायलों की पहचान महेंद्र यादव व रामस्वरूप प्रजापत से हुई है. दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परैया में किया जा रहा है. घटना में महेंद्र यादव का मवेशी भी घायल है. जर्जर तार के बारिश व आंधी में टूटने से जान माल का खतरा भी मंडरा रहा है. जेइ को ग्रामीणों ने आवेदन भी दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >