वियतनाम के राष्ट्रपति आज आयेंगे, बोधगया से करेंगे तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत

वियतनाम के 13वें राष्ट्रपति तो लाम तीन दिवसीय भारत यात्रा पर मंगलवार को आयेंगे

बोधगया. वियतनाम के 13वें राष्ट्रपति तो लाम तीन दिवसीय भारत यात्रा पर मंगलवार की सुबह सर्वप्रथम बोधगया पहुंच रहे हैं. तो लाम का भारत का आधिकारिक यात्रा पांच से सात मई तक है , जिसके तहत सर्वप्रथम वह पांच मई को बोधगया पहुंच रहे हैं और महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. महाबोधि मंदिर में पूजा के बाद वियतनाम में राष्ट्रपति बोधगया स्थित वियतनाम बौद्ध मंदिर भी जाएंगे और यहां भी कुछ देर तक पूजा अर्चना करेंगे. इसके बाद वापस गया एयरपोर्ट के रास्ते दिल्ली के लिए उनका विशेष विमान प्रस्थान कर जायेगा. भारत यात्रा के अंतिम कड़ी में राष्ट्रपति मुंबई का भी दौरा करेंगे. उल्लेखनीय है कि वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम सात अप्रैल 2026 से वियतनाम के 13 वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हैं और वह 2024 से वियतनाम कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव के रूप में भी कार्यरत हैं . वियतनाम के राष्ट्रपति के बोधगया दौरे को लेकर सोमवार को वियतनाम से चार्टर्ड फ्लाइट से एक एडवांस टीम, जिसमें वियतनाम की काउंसलर भी हैं और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बोधगया पहुंचे हैं. सोमवार की शाम को यह सभी सुरक्षा अधिकारी महाबोधि मंदिर और वियतनाम मंदिर का दौरा करेंगे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे . इधर, वियतनामी राष्ट्रपति के बोधगया दौरे को लेकर जिला प्रशासन भी काफी सतर्कता बरत रही है . डीएम शशांक शुभंकर लगातार इसकी समीक्षा कर रहे हैं और महाबोधि मंदिर के साथ ही वियतनाम मंदिर का भी उन्होंने निरीक्षण कर राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक के मिनट टू मिनट प्रोग्राम की जानकारी ली है. सोमवार की दोपहर गया डीएम की अध्यक्षता में एक बैठक भी की गई है जिसमें एयरपोर्ट डायरेक्टर व सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए. इसमें जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी भी शामिल हुए, जिसमें यह तय किया गया कि वियतनाम के राष्ट्रपति के गया एयरपोर्ट पर आगमन से लेकर महाबोधि मंदिर और वियतनाम मंदिर के भ्रमण के बाद वापस गया एयरपोर्ट तक लौटने के दौरान क्या-क्या एहतियात बरतनी है. वियतनामी राष्ट्रपति के बोधगया दौरे को लेकर बोधगया का ट्रैफिक प्लान भी बदल दिया गया है जिसमें गया एयरपोर्ट से लेकर महाबोधि मंदिर तक आने वाले रास्ते में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 तक आम गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है . हालांकि, प्रशासन ने इसके लिए वैकल्पिक मार्ग की भी व्यवस्था की है और इसकी सूचना प्रसारित की है. वियतनाम के राष्ट्रपति के बोधगया आगमन को लेकर बोधगया क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और खासकर, महाबोधि मंदिर क्षेत्र में सड़क किनारे रहे फुटपाथ की दुकानदारों व ठेला इत्यादि को हटा दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >