गया जी : कोंच में डॉ. अविनाश कुमार के सम्मान में विदाई समारोह, पशुपालकों ने जताया आभार

कोंच प्रखंड के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अविनाश कुमार को उनके स्थानांतरण पर विदाई दी गई. इस समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उनके पशुपालकों के हित में किए गए कार्यों की सराहना की.

Gaya Ji News : कोंच प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अविनाश कुमार के स्थानांतरण पर शनिवार को विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों एवं स्थानीय लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी. समारोह में जिला पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार, डॉ. रामप्रवेश कुमार, डॉ. सुहैल अहमद, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. विजय कुमार सिन्हा एवं डॉ. राकेश कुमार सहित कई चिकित्सक व गणमान्य लोग मौजूद थे.

पशुपालकों के हित में उल्लेखनीय योगदान

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अविनाश कुमार ने अपने कार्यकाल में पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, पशुधन के उपचार, टीकाकरण अभियान और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान दिया. उनके सरल स्वभाव और समर्पित कार्यशैली की सभी ने प्रशंसा की. उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी पशुओं के त्वरित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की, जिससे स्थानीय किसानों और पशुपालकों को काफी राहत मिली. उनके इस योगदान को क्षेत्र के लोग हमेशा याद रखेंगे.

जनता और सहकर्मियों का जताया आभार

अपने संबोधन में डॉ. अविनाश कुमार ने कहा कि कोंच के लोगों का स्नेह, सहयोग और सम्मान उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा. उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, सहकर्मियों और पशुपालकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई पदस्थापना पर भी वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

Also Read : गया जी में गुरुकुल खोलने की तैयारी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >