गया से हावड़ा के लिए वंदे भारत ट्रेन रवाना, पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिखाई हरी झंडी

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक साथ छह वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है. इसी क्रम में गया वासियों को तीन वंदे भारत ट्रेन का सौगात मिला है. इसी क्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम ने गया से हावड़ा वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिए हैं.

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक साथ छह वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है. इसी क्रम में गया वासियों को तीन वंदे भारत ट्रेन का सौगात मिला है. यह ट्रेन गया से हावड़ा, वाराणसी से देवघर, टाटा से पटना के लिए चलेगी. इस ट्रेन को प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

इस मौके पर गया के सांसद सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रेम कुमार, औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा, गया के पूर्व सांसद हरि मांझी सहित गया के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता कार्यकर्ता रेलवे के पदाधिकारी मौजूद थे.

सुरक्षा में लगे थे आरपीएफ के अधिकारी

इस मौके पर गया जंक्शन पर आरपीएफ व रेल पुलिस की टीम द्वारा सुरक्षा की देखरेख किया गया. इसकी मॉनिटरिंग डीडीयू मंडल के आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज ने किया. डॉग स्क्वायड की टीम ने वंदे भारत ट्रेन के सभी कोंच में सुरक्षा के लिए जांच भी की.

Also Read: अब गया से हावड़ा जाना हुआ आसान, 18 सितंबर से चलेगी वंदे भारत, जानें टाइम टेबल और रूट

स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री जितन राम मांझी और साथ में गणमान्य लोग

इस संबंध में केंद्रीय मंत्री सह गया सांसद जीतन राम ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की और उन्नति हो रही है.इस कड़ी में गया जी का रेलवे स्टेशन का आधुनिकरण कर विकाश किया जा रहा है. देश वासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात दी है. आज गया से कोलकाता के बीच मिनी हाई स्पीड ट्रेन का उद्घाटन के मौके पर यहां पर शामिल हुए हैं. ट्रेन को गया और हावड़ा के बीच चलने से आने जाने वाले यात्रियों के समय में कमी आयेगी जिससे लोगों को सहूलियत होगी.

देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे रवाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >