गया जी में वर्षों का इंतजार खत्म, बागेश्वरी रेल गुमटी पर आरओबी निर्माण शुरू, जाम से मिलेगी राहत

Bageshwari Railway Crossing ROB : गया जी के व्यस्त बागेश्वरी रेल गुमटी पर बहुप्रतीक्षित रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है. इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूरा होने से शहर में यातायात की गंभीर समस्या का समाधान होने की उम्मीद है.

Bageshwari Railway Crossing ROB : गया जी शहर के बागेश्वरी रेल गुमटी पर लंबे समय से प्रस्तावित रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है. इस परियोजना के शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.

बागेश्वरी रेल गुमटी पर शुरू हुआ आरओबी निर्माण

दरअसल, गया जी शहर के व्यस्त बागेश्वरी रेल गुमटी पर रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं. रेलवे फाटक बंद रहने के कारण यहां अक्सर लंबा जाम लग जाता था, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था.

जाम और इंतजार की समस्या से मिलेगी राहत

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बागेश्वरी रेल गुमटी शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है. फाटक बंद होने पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी, जिससे छात्रों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता था. आरओबी बनने के बाद आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है.

स्थानीय लोगों ने जताया आभार

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस परियोजना को स्वीकृति दिलाने और निर्माण कार्य शुरू कराने में गया ज शहर के विधायक सह बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित मांग अब धरातल पर उतरती दिखाई दे रही है.

विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

आरओबी निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय नागरिकों ने खुशी जताते हुए इसे गया शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया. लोगों का कहना है कि पुल बनने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों का समय भी बचेगा. उन्होंने भविष्य में भी जनहित से जुड़ी विकास योजनाओं को प्राथमिकता देने की उम्मीद जताई.

Also Read : मगध विश्वविद्यालय में तय हुई बीएड की फीस, ₹1.50 लाख से ज्यादा वसूली तो कॉलेज लौटाएंगे पैसे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >