गयाजी के सभी सरकारी स्कूलों में 'साइबर मंगलवार', छात्रों-शिक्षकों को ऑनलाइन सुरक्षा का दिया गया पाठ

गया जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में 'साइबर मंगलवार' के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था. ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों पर विशेष ध्यान दिया गया.

Gayaji News : बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी की घटनाओं के मद्देनजर मंगलवार को गया जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में 'साइबर मंगलवार' के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था. इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) नित्यम कुमार गौरव ने पूर्व में सभी विद्यालयों को आवश्यक निर्देश जारी किए थे.

ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए उपाय

जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाता और एटीएम संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई. साथ ही संदिग्ध लिंक, ई-मेल और मोबाइल एप से सतर्क रहने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने के बारे में जानकारी दी गई. छात्रों को ऑनलाइन गेमिंग के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया गया.

साइबर बुलिंग और डिजिटल सुरक्षा पर दिया गया प्रशिक्षण

कार्यक्रम के दौरान साइबर बुलिंग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल सुरक्षा और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई. विद्यार्थियों को साइबर अपराधियों के नए-नए तरीकों से सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया.

1930 हेल्पलाइन और शिकायत पोर्टल की जानकारी

विद्यालयों में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि कार्यक्रम आयोजित करने के बाद प्रतिभागियों की संख्या, संक्षिप्त प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ शीघ्र जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Haribansh kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >