चोरी के मोबाइल के साथ यूपी का युवक गिरफ्तार

चोरी के मोबाइल के साथ यूपी का युवक गिरफ्तार

संवाददाता, गया जी. ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने गुरुवार को चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव व रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि सहायक अवर निरीक्षक मृत्युंजय कुमार अकेला के साथ जवान संजय कुमार राय, अमित कुमार, शशि शेखर व अन्य जवानों के सहयोग से अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक नंबर प्लेटफॉर्म के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में हावड़ा छोर फुट ओवरब्रिज के नीचे खड़ा दिखाई दिया. पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के रहने वाले प्रमोद कुमार बिंद के रूप में की गयी है. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि इसके पास दो चोरी का मोबाइल बरामद किया गया है. मोबाइल के बारे में पूछताछ की गयी, तो बताया कि यह मोबाइल चोरी की है. इसके बाद रेल थाना में युवक के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >