वैश्य हलवाई समाज ने चंदा जुटाकर करायी बेटी की शादी

वैश्य हलवाई समाज ने चंदा जुटाकर करायी बेटी की शादी

समाज की पहल बनी मिसाल प्रतिनिधि, डुमरिया. अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य (हलवाई) समाज ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी संपन्न करायी. समाज के लोगों ने आपसी सहयोग और चंदा जुटाकर नेक कार्य को अंजाम दिया. रविवार को झारखंड के पलामू जिले के नावाबाजार स्थित चेगौना धाम मंदिर में डुमरिया निवासी राजेश प्रसाद की पुत्री काजल कुमारी का विवाह गढ़वा जिले के संगवरिया निवासी रामलाल साव के पुत्र राजेश कुमार गुप्ता के साथ विधि-विधान से संपन्न हुआ. जानकारी के अनुसार, काजल कुमारी के पिता राजेश प्रसाद आर्थिक रूप से कमजोर थे. इस कारण विवाह में कठिनाई आ रही थी. ऐसे में मध्यदेशीय वैश्य (हलवाई) समाज की कमेटी आगे आयी और समाज के लोगों से चंदा एकत्रित कर पूरे विवाह का आयोजन कराया. अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्व हलवाई समाज डुमरिया के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद व कोषाध्यक्ष कमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि काजल कुमारी समाज की बेटी है. उसके पिता आर्थिक रूप से कमजोर थे. समाज ने तय किया कि समाज के लोग मिलकर शादी कराएं. उनकी कमेटी आगे भी आर्थिक रूप से कमजोर समाज की बेटी की शादी कराती रहेगी. मौके पर प्रखंड सचिव मनोज कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार गुप्ता, सुदर्शन प्रसाद गुप्ता, अजीत कुमार व अक्षय कुमार सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की. इस शादी का कार्यक्रम पीके, बाबा उर्फ प्रमोद कुमार गुप्ता व मंझौली पंचायत के सरपंच अशोक प्रसाद गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुआ. यह पहल समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल बनकर सामने आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >