दो ट्रैक्टर जब्त, तीन बालू माफिया धराये

दो ट्रैक्टर जब्त, तीन बालू माफिया धराये

मानपुर.

फल्गु नदी के पूर्वी तट पंचदेव धाम के समीप से अवैध बालू खनन में जुटे दो बालू लदे ट्रैक्टरों को डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने छापेमारी कर जब्त कर लिया. इस दौरान बालू खनन माफिया ने ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए अपना दाव खेला. इसी दौरान डीएसपी ने तीन बालू माफियाओं को दबोच लिया. बालू माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया. बालू माफियाओं की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णु बिहार कॉलोनी के संतोष कुमार, एसएस कॉलोनी केअविनाश सिंह एवं कमालपुर के सुनील कुमार के रूप में की गयी. इस छापेमारी अभियान में एसआइ नारायण यादव के साथ स्थानीय पुलिस बल तैनात थे.

देर रात में डीएसपी ने की छापेमारीडीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात छापेमारी अभियान चलाया गया़ दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया और तीन बालू माफियाओं को भी दबोच लिया गया. इस छापेमारी अभियान से बालू माफियाओं में हड़कंप व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >