जीटी रोड पर दुर्घटना में दो लोग घायल

गया न्यूज : कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग जख्मी

गया न्यूज : कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग जख्मी

आमस.

स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार को जीटी रोड पर एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. दोनों घायलों को आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इलाज के बाद गया रेफर कर दिया गया है. अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि प्रखंड कार्यालय से कुछ दूरी पर जीटी रोड पर एक कार की टक्कर से बाइक सवार चंडीस्थान पहाड़पुर निवासी राजू मिस्त्री और विनोद कुमार दास गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों को हेड इंजूरी है. इस कारण मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >