सड़क दुर्घटना में नवादा के युवक सहित दो घायल

वजीरगंज-फतेहपुर रोड में सहदेवस्थान के निकट शनिवार की संध्या पहर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गयी.

वजीरगंज. वजीरगंज-फतेहपुर रोड में सहदेवस्थान के निकट शनिवार की संध्या पहर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गयी. इससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. समाजसेवियों व ग्रामीणों की सहायता से उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एएनएमसीएच रेफर कर दिया गया. घायलों में नवादा जिला अंतर्गत सल्लूगंज निवासी अजय मिस्त्री का 30 वर्षीय पुत्र प्रवेश कुमार व बढ़ौना निवासी बाबूलाल मिस्त्री का 26 वर्षीय पुत्र राजू कुमार शामिल हैं. घायल प्रवेश कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन की शादी का न्योता देकर वापस वजीरगंज होते हुए अपने घर जा रहे थे. इसी दरम्यान बाइक असंतुलित हो गया और वे सड़क किनारे गड्ढे में चला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >