गुरुआ के पबरा गांव में चोरी करते दो धराये

गुरुआ थाना क्षेत्र के पबरा गांव में चंचला देवी के घर में घुसकर दिनदहाड़े चोरी करते दो युवकों को पकड़कर ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सौंप दिया.

गुरुआ.

गुरुआ थाना क्षेत्र के पबरा गांव में चंचला देवी के घर में घुसकर दिनदहाड़े चोरी करते दो युवकों को पकड़कर ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सौंप दिया. थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया गिरफ्तार चोरों में राहुल कुमार बोधगया के मियां बिगहा व दूसरा सूरज कुमार बोधगया के कटोरबा गांव का था. पूछताछ के बाद शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया गया. वहीं पीड़ित महिला चंचला देवी ने बताया कि खेत में काम करने चले गये थे तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचकर बच्चे को बहला-फुसलाकर घर में घुसकर चोरी कर रहे थे. आसपास के लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >