गया जी : कोंच प्रखंड कार्यालय के पास दो हाईवा में जोरदार टक्कर, दोनों चालकों की हालत गंभीर

Gaya Ji News : गया जी-गोह मार्ग पर कोंच प्रखंड कार्यालय के पास दो हाईवा गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

Gaya Ji News : गया जी-गोह मुख्य मार्ग पर कोंच प्रखंड कार्यालय के समीप रविवार को विपरीत दिशा से आ रही दो हाईवा गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों हाईवा के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई.

घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोंच पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया जी रेफर कर दिया.

टल गया बड़ा हादसा

घटना के समय सड़क पर राहगीरों का भी आना-जाना था. गनीमत रही कि हादसे की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को अपनी निगरानी में रख लिया है और मामले की छानबीन कर रही है.

Also Read : एएम कॉलेज में मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिंह की जयंती, शिक्षकों ने उनके आदर्शों को अपनाने पर दिया जोर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >