बेलागंज के रामेश्वर प्रसाद प्लस टू विद्यालय में हुआ पौधारोपण, इको क्लब फॉर मिशन लाइफ ने किया आयोजन

बेलागंज के रामेश्वर प्रसाद प्लस टू विद्यालय में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत पौधारोपण किया गया। प्रधानाध्यापक ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।

इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत रामेश्वर प्रसाद प्लस टू विद्यालय, बेलागंज परिसर में शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अबरार आलम ने किया. इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन के लिए पेड़-पौधों का विशेष महत्व है. केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल, सिंचाई और सुरक्षा कर उन्हें विकसित करना भी सभी की जिम्मेदारी है.

प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय परिसर को हरा भरा व सुंदर फूलों से सुशोभित बनाना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए. उन्होंने बताया कि स्वच्छ और हरित वातावरण विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक है. उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी रक्षा करने का आह्वान किया.

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में फलदार एवं फूलदार पौधों का रोपण किया गया. इसमें इको क्लब के नोडल शिक्षक राजेश कुमार राजू, यूथ क्लब की नोडल प्रीति कुमारी, मैथ एंड साइंस की नोडल शिक्षिका मधुबाला, रिकी कुमारी सिंह, मानस कुमार, प्रेम रंजन कुमार, रिजवान उल्ला सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. अंत में प्रधानाध्यापक मोहम्मद अबरार आलम ने सभी विद्यार्थियों से जल-जीवन-हरियाली अभियान को सफल बनाने तथा विद्यालय परिसर को सदैव हरा भरा बनाये रखने का संकल्प दिलाया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ajeet kumar

Published by: Anjani Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >