गया जी: महिला को बचाने के प्रयास में पलटा टोटो, चपेट में आने से महिला की दबकर मौत

बरमा गांव में टोटो चालक ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन अनियंत्रित होकर टोटो पलट गया. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gaya ji News : गुरारू थाना क्षेत्र के बर्मा गांव में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान बरमा गांव निवासी ददन राम की पत्नी सियामनी देवी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, सियामनी देवी गांव में पूजा-अर्चना करने के बाद पैदल अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक टोटो चालक ने महिला को बचाने का प्रयास किया. महिला को बचाने के दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे की चपेट में आने से सियामनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटनास्थल पर महिला की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. थानाध्यक्ष अवधेश पासवान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए गया मेडिकल भेजा गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sumit Kumar

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >