गया जी : अरई मोड़ के पास टोटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, एक गंभीर

Gaya Ji News : गया जी के मोहड़ा प्रखंड में टोटो और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. इलाज के लिए ले जाते समय उसकी सांसें थम गईं. मृतक के पिता पहले से लापता हैं.

Gaya Ji News : मोहड़ा प्रखंड के अतरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जेठियन-बलगंगा मुख्य मार्ग पर अरई मोड़ के समीप बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे टोटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

जानकारी के अनुसार, राजगीर की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आ रहे थे. जैसे ही वे अरई मोड़ के समीप पहुंचे, सामने से आ रहे टोटो से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए.

इलाज के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

सूचना मिलते ही जेठियन ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेजा.

इलाज के दौरान चरवारा गांव निवासी श्याम सुंदर यादव के 25 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार उर्फ छोटे यादव की रास्ते में ही मौत हो गई.

वहीं बाइक पर पीछे बैठे शंभू यादव (45 वर्ष), जो नवादा जिले के भागसैनी (राजा बीघा) गांव के निवासी तथा मृतक के रिश्ते में मामा बताए जाते हैं, की हालत गंभीर बनी हुई है. उनका इलाज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है.

लापता पिता की तलाश के बीच बेटे की मौत से छाया मातम

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता श्याम सुंदर यादव पिछले कुछ दिनों से लापता हैं. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है. युवक की मौत से चरवारा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Also Read : चतरा गार्ड हत्याकांड : JDU विधायक के बेटे रॉकी यादव और सरकारी गार्ड हिरासत में, मां के सरकारी बॉडीगार्ड को लेकर घूमने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >