आज से बचाव व सुरक्षा को लेकर लोगों को दिये जरूरी सुझाव

अग्निशमन सेवा सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को शहर सहित जिले के अलग-अलग क्षेत्र में ग्रामीणों व संस्थानों में आग से बचाव व सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान व मॉकड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

गया. अग्निशमन सेवा सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को शहर सहित जिले के अलग-अलग क्षेत्र में ग्रामीणों व संस्थानों में आग से बचाव व सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान व मॉकड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी देवेंद्र कुमार वर्मा व अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित उक्त कार्यक्रम में प्रधान आरक्षी सोनू कुमार सिंह व अग्निशमनकर्मी शामिल थे. श्री वर्मा ने बताया कि शहर के शैक्षणिक संस्थान किलकारी, व्यावसायिक संस्थान होटल आर्यावर्त सहित कई अन्य संगठनों के कार्यालयों से जुड़े कर्मचारी व ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों के बीच मॉकड्रिल व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आग से बचाव व सुरक्षा से संबंधित जानकारियां दी गयी. इन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रधान आरक्षी सोनू कुमार सिंह व कई अन्य अग्निशमनकर्मी द्वारा मौजूद लोगों को पहले घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगाकर दिखाया गया, इसके बाद अग्निशमन यंत्र का प्रयोग कर, रेस्क्यू कर व फायर फाइटिंग करके दिखाया गया. इस दौरान उक्त जगहों पर विद्युत विभाग के कनीय अभियंता द्वारा बिजली से संबंधित जांच भी की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NIRAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >