चोरी के मोबाइल के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार

गया जंक्शन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई

गया जंक्शन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई यात्रियों से चोरी किये गये तीन एंड्रॉयड मोबाइल बरामद, कीमत करीब 45 हजार रुपये संवाददाता, गया जी आरपीएफ टीम ने गया जंक्शन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है. बरामद मोबाइल की कुल कीमत लगभग 45 हजार रुपये बतायी गयी है. निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के निर्देशन में आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम जंक्शन परिसर में गश्त कर रही थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1-सी के दिल्ली छोर पर तीन महिलाएं संदिग्ध अवस्था में दिखाई दीं. पुलिस टीम को देखते ही वे छिपने का प्रयास करने लगीं, जिसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया. पूछताछ में महिलाओं ने अपनी पहचान औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र निवासी शोभा देवी, अश्विनी कुमारी व रंगोली देवी के रूप में बतायी है. तलाशी लेने पर उनके पास से रियलमी व वीवो कंपनी के तीन एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किये गये. पूछताछ में महिलाओं ने स्वीकार किया कि मोबाइल यात्रियों से चोरी किये गये हैं. इसके बाद तीनों को जीआरपी थाना गया लाया गया, जहां उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >