एसएस कॉलोनी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वामी सहजानंद सरस्वती (एसएस) कॉलोनी में बंद घर से लाखों के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चोरी का मामला प्रकाश में आया है.

मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वामी सहजानंद सरस्वती (एसएस) कॉलोनी में बंद घर से लाखों के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चोरी का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के जारू गांव के रहनेवाले सिकंदर कुमार ने संबंधित थाने को आवेदन देकर बताया कि वह कुछ वर्ष पहले मानपुर एसएस कॉलोनी में नया घर बनाया था और परिवार के साथ रह रहा था, उन्होंने बताया कि चार जुलाई को अपने घर को बंद कर पैतृक गांव चले गये थे. इधर कुछ अज्ञात बदमाशों ने मेन गेट का ताला काट कर अंदर प्रवेश कर गये और कमरे में रखे कीमती जेवरात बर्तन आदि सामान चोरी कर ली. यानी कुल मिलकर चार लाख से अधिक की संपत्ति ले भागे. इधर आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की तहकीकात करने के बाद एफआइआर दर्ज कर ली है. इधर, थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि केश का अनुसंधान कर्ता एसआई संदीप चौहान को बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >