युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

खिजरसराय थाना क्षेत्र के उचौली गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उक्त युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है.

खिजरसराय.

खिजरसराय थाना क्षेत्र के उचौली गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उक्त युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है. युवक की पहचान लल्लन रविदास के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई. मामले की सूचना स्थानीय थाने को दी गयी. इसके बाद पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में प्रेम प्रसंग का पहलू सामने आ रहा है. इसके बाद डिप्रेशन में युवक ने जान दी है. इस मामले में शक के आधार पर पुलिस ने एक महिला को पूछताछ के लिए बुलाया है. थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >