बेटी की विदाई के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, तोड़ा दम

गुरुआ बाजार के ऊपरडीह मुहल्ले में रहनेवाले अरुण शर्मा की विधवा 38 वर्षीय जूली शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ने से रविवार की सुबह मौत हो गयी.

गुरुआ. गुरुआ बाजार के ऊपरडीह मुहल्ले में रहनेवाले अरुण शर्मा की विधवा 38 वर्षीय जूली शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ने से रविवार की सुबह मौत हो गयी. इससे गांव में मातम का माहौल बन गया. जूली बस स्टैंड के निकट मुस्कान शृंगार स्टोर नामक दुकान चलाकर अपने परिवार की जीविका चला रही थी. दो दिन पहले बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी. इसी बीच बेटी की विदाई की सदमा वह बर्दाश्त नही कर पायी. तीन बेटियों की मां जूली के पति अरुण शर्मा की मौत आठ वर्ष पहले हो गयी थी. इसके बाद से वह श्रृंगार दुकान चलाकर परिवार की जीविका चला रही थी. लेकिन, अब वह अपनी बेटी की विदाई के दूसरे दिन मां की अर्थी उठ जाने की खबर चर्चा का विषय बनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >