बांकेबाजार. प्रखंड के दो अलग-अलग गांवों में स्थानीय विधायक दीपा कुमारी ने मुख्यमंत्री ग्रामीण विकास योजना द्वारा कराये गये काम का उद्घाटन शीलापट का पर्दा हटाकर किया. इस संबंध में हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अजमत खान ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण विकास योजना से तिलैया पंचायत के ब्राह्मण बिगहा में पांच लाख 99 हजार 200 रुपये की लागत से नाली का निर्माण हुआ है व सैफगंज पंचायत के लाला बिगहा गांव में भी 599200 रुपये की लागत से गली का निर्माण कराया गया है. इस दौरान दीपा कुमारी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हुईं. तत्पश्चात अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो गयी. इस मौके पर कई एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
