कोटेश्वर नाथ धाम में मोरहर नदी के तट पर सूर्य मंदिर का हुआ शिलान्यास

बेलागंज के मेन गांव स्थित प्राचीन कोटेश्वर नाथ धाम में सावन के अंतिम सोमवारी को सुबह से हीं गहमागहमी रही

बेलागंज. बेलागंज के मेन गांव स्थित प्राचीन कोटेश्वर नाथ धाम में सावन के अंतिम सोमवारी को सुबह से हीं गहमागहमी रही. हजारों की संख्या में कांवरिया और क्षेत्रीय शिवभक्तों ने बाबा कोटेश्वर नाथ के सहस्र शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा अर्चना किया. सावन की अंतिम सोमवारी पर कोटेश्वर नाथ धाम में मोरहर नदी के तट पर सूर्य मंदिर का शिलान्यास किया गया. सूर्य मंदिर शिलान्यास के दौरान मौके पर उपस्थित पटना उच्च न्यायालय के न्यायधीश न्यायमूर्ति अनिल कुमार सिंह, जस्टिस एस कुमार सिन्हा, अधिवक्ता दीपक कुमार, नगर विकास मंत्री जिवेश मिश्रा, विधायक श्रेयसी सिंह, बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष डॉ रणवीर नंदन, विधान पार्षद अनिल कुमार शर्मा आदि लोगों ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया गया. इस दौरान नगर विकास मंत्री जिवेश मिश्रा ने कहा कि कोटेश्वर नाथ धाम एक ऐतिहासिक और प्राचीन स्थल है. मंत्री ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने से उस क्षेत्र के आर्थिक स्थिति अच्छी होती है. साथ ही संस्कृति और सभ्यता की भी महत्व बढ़ती है. यहां का इतिहास काफी प्राचीन और पौराणिक है. लगभग छठवीं शताब्दी में इस मंदिर की नींव रखी गयी थी. नगर विकास मंत्री ने कहा कि जल्द हीं इस स्थान पर भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण होगा. जो इस स्थल के खूबसूरती को और अधिक बढ़ायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Haribansh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >