कबाड़ और झाड़ियों में लगी आग ने पकड़ा विकराल रूप, दुकानों को नुकसान

स्थानीय थाना क्षेत्र के मौलानाचक में पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को दिन में करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी.

आमस. स्थानीय थाना क्षेत्र के मौलानाचक में पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को दिन में करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी. आग रहबर इंटरप्राइजेज के पीछे पड़े कबाड़ और झाड़ियों से शुरू हुई और तेज हवा के कारण तेजी से फैलते हुए देव बॉडी गैरेज और रहबर इंटरप्राइजेज तक पहुंच गयी. घटना को देख स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बाल्टी आदि से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. इसके बाद दमकल को सूचना दी गयी. दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कुछ ही देर में आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. देव बॉडी गैरेज के मालिक देव विश्वकर्मा ने बताया कि आग में गैरेज का प्लाइ समेत अन्य सामान जल गया. वहीं रहबर इंटरप्राइजेज के मालिक नौशाद अहमद ने बताया कि दुकान की वायरिंग, तार और मीटर जलकर क्षतिग्रस्त हो गये. दुकानदारों ने बताया कि 11 हजार वोल्ट का बिजली तार दुकान के पास से गुजरता है, जिससे हमेशा खतरा बना रहता है. पिछले वर्ष भी इसी तरह आग लग चुकी है. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि हाई वोल्टेज तार को दुकानों के पास से हटाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >