नगर बीडीओ की गिरफ्तारी के बाद प्रखंड प्रमुख को भी निगरानी ने पटना किया तलब

नगर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार का दिन गहमागहमी और दहशत भरा रहा. प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राकेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया.

गया जी. नगर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार का दिन गहमागहमी और दहशत भरा रहा. प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राकेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया. बीडीओ की गिरफ्तारी के तार अब और ऊपर जुड़ते नजर आ रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, निगरानी विभाग की टीम ने प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी को भी पूछताछ के लिए पटना बुलाया है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन प्रखंड गलियारों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं. मामले ने तब और तूल पकड़ लिया, जब प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी द्वारा मंगलवार दोपहर बुलायी गयी प्रेस वार्ता अचानक रद्द कर दी गयी. ऐन वक्त पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का रद्द होना और प्रमुख का पटना जाना, मामले की गंभीरता को और बढ़ा रहा है.

प्रखंड परिसर में अफरा-तफरी का माहौल

इधर सोमवार को जैसे ही निगरानी विभाग की कार्रवाई की खबर फैली, प्रखंड परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक इस कार्रवाई से स्तब्ध नजर आये. मौके पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें बीडीओ राकेश कुमार के बारे में कभी ऐसी आशंका नहीं थी. कई लोगों ने दबी जुबान में बताया कि वे उन्हें एक सामान्य और शांत स्वभाव के अधिकारी के तौर पर जानते थे. गिरफ्तारी के बाद कार्यालय के अलग-अलग कोनों में छोटे-छोटे समूहों में लोग बस यही चर्चा करते दिखे कि आखिर चूक कहां हुई. इस उथल-पुथल के कारण प्रखंड कार्यालय के कामकाज पर भी गहरा असर पड़ा और कई काम ठप रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >