फतेहपुर. थाना क्षेत्र के अरगा में 2020 में हुए दो गुटों में भिड़ंत के 65 आरोपितों में से अंतिम आरोपित सुनील कुमार चौधरी उर्फ सुधीर चौधरी को जगन्नाथपुर से गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि 2020 में सड़क हादसे के बाद विवाद हुआ था. इस दौरान पुलिस टीम पर भी हमला हुआ था. इस मामले में 65 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया था. 40 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. वहीं 24 आरोपितों ने कोर्ट से जमानत लिया था. वहीं, घटना के पांच साल बाद एक मात्र बचे आरोपित को गिरफ्तार किया और मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
