गयाजी: बोधगया के थाई बौद्ध मठ में थाई कंसुल जनरल ने फहराया तिरंगा

बोधगया के वट् थाई मगध बुद्धिस्ट मठ में थाई कंसुलेट जनरल सिरिपोर्न तांतिपान्याथेप ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन किया। जानिए बोधगया में कैसे मनाया गया जश्न।

Gayaji News : भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बोधगया स्थित वट् थाई मगध बुद्धिस्ट बौद्ध मठ में समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान रॉयल थाई कंसुलेट जनरल, कोलकाता से पहुंचीं कंसुल जनरल सिरिपोर्न तांतिपान्याथेप ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. समारोह में थाइलैंड के कई बौद्ध भिक्षु भी शामिल हुए.

थाई कंसुल जनरल ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

बौद्ध मठ परिसर में संचालित बोधिकुल स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर थाई कंसुल जनरल ने भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा बनने को सुखद अनुभव बताया. उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर सुलेश कुमार सहित शिक्षक और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे.

तेरगर मोनास्टरी में भी फहराया गया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर बोधगया स्थित अन्य बौद्ध मठों में भी तिरंगा फहराया गया. तेरगर मोनास्टरी में बौद्ध लामाओं ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. वहीं बाल लामाओं ने तिरंगे के साथ फोटोग्राफी करायी. इससे बौद्ध मठों में भी स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखने को मिला.

शिक्षण और सरकारी संस्थानों में भी हुआ ध्वजारोहण

बोधगया में सीयूएसबी, सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों सहित बोधगया प्रखंड कार्यालय, नगर पर्षद, बीटीएमसी कार्यालय, गया एयरपोर्ट, एसएसबी मुख्यालय, मगध विश्वविद्यालय, चेरकी व यातायात थाने और जीवक क्लिनिक में भी ध्वजारोहण किया गया. विभिन्न संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े आयोजन भी हुए.

एसएसबी जवानों ने साइकिल से दिया स्वच्छता का संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने करीब 10 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया. जवानों ने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की.

झंडोत्तोलन करती थाईलैंड की कंसुलेट जनरल  | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >