Gaya Weather: गया में 8 डिग्री तक गिरा तापमान, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Gaya Weather: गया में कड़ाके की ठंड ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है. बता दें कि पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. इससे बचाव को लेकर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है.

Gaya Weather: गया में कड़ाके की ठंड ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है. साल की शुरुआत के साथ ही लगातार दूसरे दिन यानी गुरुवार को मिनिमम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. बता दें कि पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. सर्द हवाओं ने लोगों को घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड कम होने के आसार हैं.

ठंड को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

  1. जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें.
  2. गर्म कपड़े पहनें और सिर, चेहरा, हाथ-पैर ढक कर रखें.
  3. पौष्टिक आहार और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें.
  4. बंद कमरे में अंगीठी या दीया जलाने से पहले धुएं के निकास की व्यवस्था करें.
  5. हीटर या ब्लोअर इस्तेमाल करने के बाद स्विच ऑफ करना न भूलें.

Also Read: री-एग्जाम को लेकर तीन जनवरी को बिहार बंद, पप्पू यादव ने किया चक्का जाम का ऐलान

जिला पदाधिकारी ने कहा गंभीरता से करें पालन

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर तक सरकार या प्रशासन की ओर से अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है. मजबूरन लोग कार्टन, कचरा, पेपर सड़क से चुन कर जला रहे हैं. कुल मिलाकर लोग किसी भी तरह अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं. बता दें कि बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने ठंड और शीतलहर से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है. गया के जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने लोगों से इसे गंभीरता से पालन करने की अपील की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >