तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, कहा- 40 लाख की आबादी, लेकिन मुसहर समाज में सिर्फ 20 डॉक्टर और 76 इंजीनियर

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर अनुसूचित जाति-जनजाति और मुसहर-भुइयां समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया है. उन्होंने जातीय सर्वे के आंकड़ों का हवाला देते हुए सरकार को घेरा.

Tejashwi Yadav : गया जी जिले के टिकारी प्रखंड के राम बिगहा महादलित टोला में आयोजित भुइयां-मुसहर संघ सम्मेलन को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जाति-जनजाति और विशेष रूप से मुसहर-भुइयां समाज की सामाजिक, शिक्षा और आर्थिक स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा.

एनडीए सरकार पर तेजस्वी यादव का हमला

तेजस्वी यादव ने कहा कि मनुस्मृति को मानने वाले आरएसएस नेतृत्व वाली एनडीए-भाजपा सरकार अनुसूचित जाति-जनजाति की उन्नति, प्रगति और समृद्धि नहीं देखना चाहती.

उन्होंने कहा कि बिहार में अनुसूचित जाति की आबादी 21 प्रतिशत से अधिक होने के बावजूद पूरे राज्य में इस जाती के केवल 0.1 प्रतिशत इंजीनियर और 0.015 प्रतिशत डॉक्टर हैं. उन्होंने दावा किया कि सरकारी नौकरी में दलितों की भागीदारी केवल 1.13 प्रतिशत है.

जातीय सर्वे के आंकड़ों का दिया हवाला

उन्होंने बिहार के सामाजिक-आर्थिक जातीय सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि मुसहर-मांझी समाज की आबादी करीब 40 लाख 35 हजार है. इसके बावजूद पूरे बिहार में इस समाज के केवल 20 डॉक्टर और 76 इंजीनियर हैं.

वहीं डोम जाति की आबादी करीब 2 लाख 60 हजार होने के बावजूद इस समाज में 19 डॉक्टर और 63 इंजीनियर हैं.

लालू यादव के शासनकाल में दलितों को मिला सम्मान

तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद शासनकाल में वंचित, दलित, पिछड़े और अतिपिछड़े वर्गों को समाज में सम्मान, स्वाभिमान और न्याय के साथ मुख्यधारा में शामिल किया गया. उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि इन वर्गों में सामाजिक और राजनीतिक चेतना विकसित हुई है.

Also Read : बेगूसराय में बाढ़ का एरियल सर्वे करने पहुंचे CM सम्राट, बोले- स्थायी समाधान के लिए बनेंगे रिंग बांध और नए स्ट्रेच

मुसहर-भुइयां समाज के उत्थान के लिए संघर्ष का संकल्प

उन्होंने कहा कि राजद मुसहर-भुइयां समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक उत्थान के लिए लगातार संघर्ष करता रहा है. उन्होंने दावा किया कि मुसहर-भुइयां समाज को सबसे अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व राजद ने ही दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >