शिक्षिका से 1.99 लाख रुपये की ठगी, केस दर्ज

शिक्षिका से 1.99 लाख रुपये की ठगी, केस दर्ज

मुख्य संवाददाता, गया जी कोंच प्रखंड क्षेत्र में पोस्टेड शिक्षिका रिचा सिंह को साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने झांसे में लिया और उनसे एक लाख 99 हजार 999 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली. इस मामले को लेकर बुधवार को पीड़ित शिक्षिका के बयान पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कोंच बाजार के बथानटोला के रहने वाले अमरेंद्र सिंह की पत्नी रिचा सिंह ने साइबर थाने की पुलिस को बताया कि 13 जनवरी को एक लाख 99 हजार 999 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकार हो गयी. धोखाधड़ी का संदेह होने पर तत्काल साइबर क्राइम सेल को जानकारी दी. इधर, पीड़िता के बयान पर साइबर थाने की पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >