Gaya Ji News : गुरुआ थाना क्षेत्र की रघुनाथखाप पंचायत अंतर्गत नेमा विगहा गांव में चोरों ने एक ही रात दो अलग-अलग स्थानों पर सबमर्सिबल मोटर चोरी कर ग्रामीणों में दहशत फैला दी. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से गांव के लोगों में असुरक्षा का माहौल है.
दो घरों को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, चोरों ने राजेंद्र मांझी के घर के समीप लगे सबमर्सिबल मोटर की चोरी कर ली. इसके अलावा लालदेव यादव के घर में रखा सबमर्सिबल मोटर भी चुरा लिया. घटना के बाद चोर मौके से फरार हो गए.
सुबह हुई चोरी की जानकारी
सुबह जब परिजनों और ग्रामीणों की नजर घटनास्थल पर पड़ी तो चोरी की घटना का पता चला. इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी एक-दूसरे को दी और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई.
ग्रामीणों ने बढ़ाई रात्रि गश्त, गिरफ्तारी की मांग
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते चोरों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं. ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है.
आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई : पुलिस
गुरुआ के अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि आवेदन मिलते ही पुलिस मामले की जांच शुरू करेगी और दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी और नीट मुद्दे पर माकपा का प्रदर्शन, पीएम मोदी व शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
